Cruelities On God Kabir
शेखतकी ने कबीर साहेब को मारने के लिए 52 बार षडयंत्र रचा जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का हम यहाँ वर्णन कर रहे हैं।
सिकंदर लोदी ने मुसलमान पीर शेखतकी के कहने पर कबीर साहेब के सामने गाय को मार दिया और कहने लगा कि अगर आप भगवान हो तो इस गाय को जीवित करो। तभी परमेश्वर खडे हुए और मृत गाय को जीवित कर दिया और वहाँ उपस्थित सभी लोगों को वास्तविक तत्त्व ज्ञान समझाया।
इसके बाद शेखतकी ने यह शर्त रखी कि अगर कबीर भगवान हैं तो इसको गर्म तेल में डालेंगे। अगर भगवान होगा तो कुछ नहीं होगा। कबीर साहेब को उबलते हुए गर्म तेल में डाला गया लेकिन कबीर परमेश्वर को कुछ नहीं हुआ।
शेखतकी ने कबीर परमेश्वर को तलवार से मारने की कोशिश की लेकिन तलवार परमात्मा के शरीर से आर पार निकल गयी फिर भी उस नींच को यह समझ नहीं आया कि यह कौंन है।
शेखतकी ने कबीर परमेश्वर को मारने के लिए सिपाही भेजे और उनसे कहा कि कबीर साहेब के शरीर में बडी बडी कील ठोक दो लेकिन जैसे ही सिपाही कील ठोकने के लिए गये तो उनके हाथ पैरों ने काम करना बंद कर दिया।
मुसलमान पीर शेखतकी के कहने पर दिल्ली के बादशाह कबीर परमेश्वर को मारने के लिए खूनी हाथी के सामने ले गए। परमेश्वर कबीर साहेब ने हाथी को अपने पास एक बब्बर शेर दिखा दिया। हाथी भाग गया और परमेश्वर कबीर साहेब खडे हुए तो उनका तेजोमय शरीर आसमान को छूने लगा।
शेखतकी ने कबीर परमेश्वर को मारने का हर संभव प्रयास किया लेकिन जब कबीर परमेश्वर मरे नहीं तो अंत में कबीर साहेब के नाम झूठी चिट्ठी लिख दी कि कबीर जी तीन दिन तक भंडारा करेंगे तब परमेश्वर कबीर साहेब ने तीन दिन तक अठारह लाख लोगों को भोजन कराया।

आज यही संत रामपाल जी महाराज के साथ हो रहा है। संत रामपाल जी महाराज को जेल में डाल दिया और मारने की कोशिश की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ क्योंकि संत रामपाल जी महाराज कबीर परमेश्वर के अवतार हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढें पुस्तक ज्ञान गंगा
👇







Comments
Post a Comment
इसी तरह के आध्यात्मिक और भौतिक जगत से जुडे तथ्यों को जानने के लिए हमसे जुडे रहे